Ballia

रिहाइशी मड़हे में लगी आग से लाखो की गृहस्थी जलकर हुई ख़ाक

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड (बलिया)। सीयर ब्लाक के चन्दाडीह गांव में शनिवार की देर रात करीब एक बजे एक रिहाईशी मड़हे में लगी आग से एक लाख का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों की मदद से जब तक आग बुझाने का प्रयास किया जाता तब तक वहां सब कुछ जलकर खाक हो गया। प्रधान द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दिए जाने के बाद रविवार को घटना स्थल पहुंच कर क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार चंदाडीह गांव निवासी सुरजीत राम पुत्र स्व0 कुलदीप राम शनिवार की रात अपने रिहाईशी मड़हे में सोए हुए थे। देर रात करीब एक बजे अचानक उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मड़हे को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान घरवालों की नींद खुल गई तथा वह बाहर निकल कर सहायता के लिए शोर मचाने लगे। आग लगने की सूचना पाकर जब तक आस-पड़ोस के ग्रामीण वहां पहुंचते तब तक वहां सब कुछ जलकर खाक हो चुका था।

इस घटना में मड़हे में रखा गेहूं, चावल तेल सब्जी सहित कपड़ा, चारपाई, चौकी आदि जलकर खाक हो गया। घटना स्थल पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि छेदी कन्नौजिया ने इसकी जानकारी पुलिस व प्रशासन को दी। प्रधान की सूचना पर आज सुबह करीब 10 बजे घटना स्थल पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने मौका मुआयना कर क्षति का आकलन किया तथा इसकी लिखा पढ़ी की।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts