तारिक़ आज़मी
डेस्क:रूस यूक्रेन के शहरों को अपने नियंत्रण में लेने में लगा हुआ है और यूक्रेन की राजधानी कीव के पास बमबारी तेज कर दी है। रूस के आक्रामक हमले को देखते हुए यूक्रेन के लोग भी अपना देश छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं। वहीं यूक्रेन में फंसे भारतीयों को भी तेजी के साथ निकाला जा रहा है और वापस स्वदेश लाया जा रहा है।
इस बीच रूस यूक्रेन में तबाही बरपा किये हुवे है। इस देश के कई शहरों को तबाह करने में लगा हुआ है। वहीं रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने तीसरे विश्व युद्ध का जिक्र करते हुए कहा है कि अगर ये युद्ध होता है, तो इसमें परमाणु हथियार शामिल होंगे और ये विनाशकारी होगा। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, लावरोव ने अल जज़ीरा टेलीविजन चैनल को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘तीसरा विश्व युद्ध विनाशकारी परमाणु युद्ध होगा।’ साथ ही, लावरोव ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की इस टिप्पणी पर जोर दिया कि तीसरा विश्व युद्ध मॉस्को के खिलाफ वाशिंगटन के कड़े प्रतिबंधों का एक विकल्प होगा। लावरोव ने कहा कि रूस अपने खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों के लिए तैयार था लेकिन वह हैरान है कि कार्रवाई ने खिलाड़ियों और पत्रकारों को प्रभावित किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…