आदिल अहमद
लखनऊ। आज योगी आदित्यनाथ दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ में होगा। आज करीब चार बजे योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। बताते चले कि योगी आदित्यनाथ को बृहस्पतिवार को एक बार फिर सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नवनिर्वाचित विधायक दल का नेता चुन लिया गया है और आज ये उत्तर प्रदेश के सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। वहीं शपथ ग्रहण समारोह से पहले सीएम योगी, मंत्री बनने वाले विधायकों से मुलाकात किया।
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, कंगना रनौत और बोनी कपूर को भी शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने का आमंत्रण भेजा गया है। कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की टीम को भी समारोह के लिए बुलाया गया है। एक्टर अनुपम खेर और फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। मैदान पर 20 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं और प्रदेश की जनता इस दौरान मौजूद होगी।
गौरतलब है कि यूपी में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बीजेपी ने फिर सत्ता में वापसी की है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 41।29 फीसदी वोट हासिल किए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…