ईदुल अमीन
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में चुनावी समर अपने शबाब पर पहुच कर आज आखिरी चरण का मतदान जारी है। इस आखरी चरण में वाराणसी का मतदान जारी है। कुल 9 जिलो की 54 सीटो पर मतदान हो रहा है। चंदौली, चकिया, सोनभद्र, राबर्ट्सगंज, दुद्धी विधानसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित होने के कारण यहाँ पोलिंग सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक ही होगी। बकिया बची सभी 51 सीट पर मतदान का समय शाम 7 बजे तक रहेगा। मतदान पुरे जोर शोर से जारी है। चुनाव आयोग ने इस मतदान को शांतिपूर्वक करवाने के लिए अपने इंतज़ाम कर रखे है। मतदान जारी है।
आज सुबह से जारी मतदान के दरमियान कैंट विधानसभा क्षेत्र से कई मतदाता भाजपा प्रत्याशी सौरभ श्रीवास्तव का फोटो और मत देने की अपील लगी चुनावी पर्ची लेकर मतदान करने पहुच रहे है। पीठासीन अधिकारी भी इसके ऊपर कोई आपत्ति नही कर रहे है और न ही किसी पोलिंग एजेट ने कोई आपत्ति दर्ज करवाया है। जमकर मतदान के समय तक इस प्रकार से प्रचार चल रहा है। जिला प्रशासन के तरफ से इसके लिए कोई भी बयान जारी नही हुआ है। वही दूसरी तरफ स्थानीय भाजपा नेताओं के द्वारा भी किसी प्रकार का बयान जारी नही हुआ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…