संजय ठाकुर
डेस्क: उत्तर प्रदेश में चुनावी समर अपने शबाब पर पहुच कर आज आखिरी चरण का मतदान जारी है। इस आखरी चरण में वाराणसी का मतदान जारी है। कुल 9 जिलो की 54 सीटो पर मतदान हो रहा है। चंदौली, चकिया, सोनभद्र, राबर्ट्सगंज, दुद्धी विधानसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित होने के कारण यहाँ पोलिंग सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक ही होगी। इस दरमियान शाम 5 बजे तक उत्तर प्रदेश में कुल 54.18 फीसद मतदान हुआ है।
चंदौली जिले के इब्राहिमपुर की अनुसूचित बस्ती में सोमवार को वोट के लिए नोट बांटने के दौरान ग्रामीणों ने सफाईकर्मी को पकड़ लिया। उसकी पहले पिटाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दूसरा सफाईकर्मी मोनू पांडेय खेत के रास्ते भाग निकला। पुलिस ने उसके भाई कुन्नू पांडेय को भी हिरासत में ले लिया। लोगों का आरोप है कि दोनों गांव के ही हैं। दोनों सफाईकर्मी के पद पर तैनात हैं। निर्वाचन में ड्यूटी लगने के बाद भी अपनी ड्यूटी कटवाकर मतदान के महापर्व में नोट बांटकर वोट दिलवाने का खेल खेलने का काम कर रहे थे।
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा है कि जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभा 367 के बूथ संख्या 167, 168 पर भाजपा समर्थक फर्जी वोटिंग करवा रहे हैं, इसके अलावा जौनपुर जिले की जफराबाद विधानसभा 371 के बूथ संख्या 328 पर फर्जी वोटिंग हो रही है, बीजेपी समर्थित ग्राम प्रधान बूथ के अंदर बैठकर फर्जी वोटिंग करा रहा है, समाजवादी पार्टी ने जिला प्रशासन और चुनाव आयोग संज्ञान लेने की अपील की है।
वही इस शाम 5 बजे तक वाराणसी ने 52.79% मतदान किया है. आज हुवे मतदान में पिंडरा 53.40%, अजगरा 52.10%, शिवपुर 55.70%, रोहनिया 52.60%, उत्तरी 52.80% दक्षिणी 53.20%, कैंट 48.50% और सेवापुरी 54.30% मतदान हुआ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…