अनिल कुमार
बिहार। आजकल बिहार मे दो ही चीज लोकप्रिय है। पहला दारू और दूसरा बालू। इन दोनो चीजों से भ्रष्ट नेता और भ्रष्ट सरकारी अधिकारी में पैसा कमाने की होड़ मची हुई है। ऐसी बात नही है कि बिहार में सभी सरकारी अधिकारी भ्रष्ट हैं। आर्थिक अपराध ईकाई के एडीजी एनएच खान ने दर्जनों सरकारी अधिकारियों को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार तथा अवैध संपत्ति भी जब्त किया है। फिर भी भ्रष्ट सरकारी सेवकों के मिलीभगत से बिहार में सुशासन बाबू द्वारा लागू किए गए शराबबंदी कानून दम तोड़ता नजर आ रहा है।
मृतकों में जिच्छो गांव के अधिकतर निवासी हैं। शराबबंदी कानून के कारण बिहार में न्यायिक प्रणाली को चरमराते हुए देख कर सुप्रीम कोर्ट ने पिछले मंगलवार को बिहार सरकार से जबाब तलब किया था। तब आनन-फानन में सुशासन बाबू नीतिश कुमार ने कैबिनेट की बैठक में शराबबंदी कानून को और प्रभावी बनाने तथा शराब पीने वालों को कोर्ट में पेश नहीं करने का मसौदा तैयार किया तथा पहली बार शराब पीने वाले व्यक्ति को पकड़े जाने पर थाने से जमानत दे दी जाएगी।
सुशासन बाबू ने शराबबंदी कानून में यह संशोधन सुप्रीम कोर्ट में होने वाले फजीहत से बचने के लिए किया है। अब देखना यह है कि भागलपुर में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों के हुए मौत का ठीकरा सुशासन बाबू की पुलिस किस पर थोपती है?
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…