आदिल अहमद
बस्ती: एक सड़क हादसे में चुनाव ड्यूटी करके वापस लौट रहे सीआरपीऍफ़ के तीन जवानों की मौत हो गई तथा गाडी का ड्राईवर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बस्ती-गोरखपुर फोरलेन पर स्थित मुंडेरवा थाना क्षेत्र स्थित खजौली चौकी के पास हुआ। घटना एक ट्रक द्वारा कारित हुई है। घटना कारित करने वाले ट्रक के चालक पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है।
वही गाडी का ड्राईवर बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल ड्राइवर विकास तिवारी को बस्ती जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सभी के परिवार वाले यहां पहुंचे हैं। दुर्घटना कारित करने वाले वाहन के चालक के विरुद्घ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना बृहस्पतिवार देर रात 12 बजे हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी आशीष श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, मुंडेरवा और पुरानी बस्ती समेत अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
मिल रही जानकारी के अनुसार सभी मृतक जवान कप्तानगंज विधानसभा में इनकी ड्यूटी लगी थी। मतदान खत्म होने के बाद बोलेरो से देर रात गोरखपुर के लिए रवाना हुए थे। बताया जा रहा है बस्ती गोरखपुर फोरलेन पर मुंडेरवा थाना अंतर्गत खजौला चौकी के पास वाहन में एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…