आदिल अहमद
एटा। आज सुबह कूड़े के ढेर पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में हडकंप मच गया। शव को देख कर प्रतीत होता था कि युवक की हत्या बहुत बेरहमी से किया गया है। मृतक की दोनों आँखे निकाल लिया कर उसके चेहरे को किसी केमिकल से जलाने का प्रयास किया गया था। मृतक का शव कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेलवे रोड पर एक कूड़े के ढेर पर मिला है जिसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है।
आशंका जताई जा रही है कि रात को युवक की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। सीओ सिटी कालू सिंह ने बताया कि युवक का शव मिला है। मौके से सबूत जुटाए गए हैं। फॉरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। मृतक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। वही शव को देख कर प्रतीत होता है कि शव की शिनाख्त छिपाने के लिए उसके चेहरे को किसी केमिकल से जलाया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…