Crime

एनसीबी ने मुम्बई एयरपोर्ट पर पकड़ी करोडो की हिरोईन

आफताब फारुकी

डेस्क: एनसीबी ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय विमानतल से एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार कर उसके पास से 3.98 किलो हेरोइन बरामद की है।  जब्त हेरोइन का मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका मूल्य 24 करोड़ रुपये बताया गया है।

एनसीबी के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि एनसीबी मुंबई जोन की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को यह कार्रवाई की। पकड़ा गया यह व्यक्ति जोहानिसबर्ग से आया था। वह लाल रंग के ट्रॉली बैग में हेरोइन लेकर आया था।

ट्रॉली बैग की जांच के दौरान बैग में हेरोइन के चार पैकेट मिले। ये बैग में बनाई गई विशेष खोल में छिपाकर रखे गए थे। अधिकारियों ने बताया कि 2021 में भी एनसीबी ने दक्षिण अफ्रीका से आई एक महिला के पास से 3.9 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी। उसे भी मुंबई एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार किया गया था।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts