मो0 कुमेल
कुशीनगर। एक ही बाइक पर सवार 3 युवको की मौत हो गई जबकि चौथे की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला कुशीनगर जिले का है, जहाँ पर एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सरया डीह गांव के पास सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा जाने से एक ही बाइक पर सवार 3 युवकों की मौत हो गई जबकि चौथे की हालत गंभीर है। सभी कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सिकटा गांव के निवासी हैं। कल यानी कि शनिवार की देर रात यह दुर्घटना हुई।
बताया जा रहा है कि वहां डॉक्टर ने सुनील प्रसाद को मृत घोषित कर दिया, जबकि मुकेश सिंह और विक्की सिंह की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय दोनों की रास्ते में मौत हो गई। प्रिंस सिंह का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि चारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। कुबेरस्थान थाने के एसओ रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि तीनों युवकों का शव पुलिस के कब्जे में है। चौथे युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी इस सिलसिले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…