मो0 कुमेल
कानपुर: चित्रकूट पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है जब उसने तीन वाहन चोरो को गिरफ्तार कर चोरी की 10 बाइक बरामद किया है। गिरफ्तार सभी तीनो वाहन चोरी के आरोपी बाइक चोरी का अंतरराज्यीय गैंग चलाते थे जो उत्तर प्रदेश से चोरी की गई बाइक मध्य प्रदेश में और मध्य प्रदेश से चोरी की गई बाइक उत्तर प्रदेश में बेचते थे। पुलिस प्रकरण में विधिक कार्यवाही कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ और स्वाट टीम प्रभारी की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम ओवरी, थाना बरगढ़ से 3 अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया। मौके से 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पकड़े गए अभियुक्तों से पुलिस ने कड़ी पूछताछ की। उन्होंने बताया कि बरगढ़ क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर चोरी की 6 मोटरसाइकिलें छिपा कर रखी गई हैं। पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर 6 मोटरसाइकिलों को भी बरामद किया गया। यही नहीं, जांच में पता चला है कि आरोपियों का एक संगठित गिरोह है, जो प्रयागराज, कौशाम्बी से मोटरसाइकिल चोरी करके नंबर प्लेट बदलकर मध्यप्रदेश में बेचते थे। वहीं, मप्र की मोटरसाइकिलें उप्र में बेचते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में कोराव थाना क्षेत्र के निवासी अवनीश सिंह उर्फ़ अभिषेक, संतोष सिंह तथा प्रयागराज के मवईया क्षेत्र निवासी रितेश उर्फ़ रिशु है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…