आफताब फारुकी
डेस्क: मुसलमानों के खिलाफ अनर्गल आरोप लगाने के लिए चर्चित डासना देवी मंदिर के मुख्य पुजारी यति नरसिंहानंद ने एक और विवादास्पद बयान दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक रविवार को उन्होंने कहा कि अगर कोई मुसलमान भारत का प्रधानमंत्री बन गया तो 20 साल में देश के ”50 फीसदी हिंदुओं का धर्म परिवर्तन हो जाएगा।”
”यही हिंदुओं का भविष्य होगा। अगर आप ऐसा भविष्य नहीं चाहते हैं तो मर्द बनें और हथियार उठा लें।” हालांकि पीटीआई स्वतंत्र तौर पर इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सकी है। वीडियो दिल्ली के बुराड़ी में ‘हिंदू महापंचायत’ के दौरान यति नरसिंहानंद के भाषण का बताया जा रहा है। हालांकि दिल्ली प्रशासन ने इस ‘महापंचायत’ की इजाजत नहीं दी थी।
महापंचायत उसी समूह ने आयोजित की थी जिसने इससे पहले हरिद्वार और दिल्ली के जंतर-मंतर पर विवादास्पद कार्यक्रम आयोजित किए थे। इन आयोजनों में मुस्लिम विरोधी नारे लगाए गए थे। रविवार को बुराड़ी के आयोजन में भी कई कट्टर नेताओं ने हिस्सा लिया। इस बीच, इस आयोजन को कवर करने गए कुछ पत्रकारों से कथित तौर पर धक्का-मुक्की की गई। लेकिन पुलिस ने इस बात से इनकार किया है और कहा है कि उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…