आदिल अहमद
नई दिल्ली: पेट्रोल और डीज़ल के दामो में आज एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। पिछले 12 दिनों में ये दसवी बढ़ोतरी है। आज सरकारी तेल कंपनियों ने इंधन तेलों के दामो में 80 पैसे प्रतिलीटर की बढ़ोतरी किया है। पिछले 12 दिनों में अब तक इस बढ़ोतरी के साथ ईधन तेलों के दाम 7.20 रुपया बढ़ चूका है। शुक्रवार को तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
हालांकि, रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते तेल ने जैसी रिकॉर्ड ऊंचाई देखी है, उसकी भरपाई के चलते घरेलू बाजार में अभी राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। वैसे भी कई सारे मार्केट एनालिटिक रिसर्च में पहले ही कहा गया है कि जितने दाम बढ़े हैं, उनके हिसाब से भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में 9 से 12 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
आज की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 102 रुपये और मुंबई में 117 रुपये के पार चला गया है। दिल्ली में आज पेट्रोल का रेट 102.61 रुपये और डीजल का रेट 93.87 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में एक लीटर तेल 117.57 रुपये पर वहीं, डीजल 101.79 रुपये प्रति लीटर पर खरीदा जा सकेगा। देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं। ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं। आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं। घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…