तारिक खान
शिवसेना के द्वारा निकाले गए खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च के दौरान स्थिति बेहद ही तनावपूर्ण हो गई और कई सिख संगठन और हिंदू कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए, जिसके बाद पुलिस को पूरे मामले को सुलझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों और से तलवारें भी लहराई गई और पथराव भी किया गया। इसे लेकर सीएम भगवंत मान ने लिखा है कि पटियाला में झड़प की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
पटियाला में आर्य समाज चौक में आज शुक्रवार को शिवसेना (बालठाकरे) के पंजाब कार्यकारी प्रधान हरिश सिंगला की देखरेख में “खालिस्तान मुर्दाबाद” मार्च शुरू हुआ। शिव सैनिक खालिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए निकले। हरीश सिंगला ने कहा कि शिवसेना कभी भी पंजाब में खालिस्तान नहीं बनने देगी और ना ही किसी खालिस्तान का नाम लेने देगी। इसी दौरान कुछ सिख संगठन भी तलवारें लहराते हुए सड़क पर आ गए और दोनों ओर से स्थिति तनावपूर्ण बन गई और पथराव भी हुआ। मौके पर मौजूद भारी पुलिस फोर्स ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कर दिया। लेकिन इसके बावजूद खालिस्तानी समर्थक श्री काली माता मंदिर के अंदर तलवारें लेकर पहुंच गए। इस दौरान हिंदू नेताओं व दुसरे सिख गुट के बीच खूब ईंट-पत्थर चले।
गर्म ख्यालियों को रोकते वक्त एसएचओ कर्णवीर सिंह के हाथ पर तलवार भी लगी। एसएसपी डा0 नानक सिंह ने स्थिति पर काबू पाने के लिए इस दौरान कईं राउंड फायर भी किए। गौरतलब है कि कुछ वेब चैनल एसएचओ का हाथ काटे जाने की खबर चला रहे हैं। जिसे डीसी साक्षी साहनी ने निराधार बताया है। डीएसपी ने बताया कि मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। हम शिवसेना के प्रमुख हरीश सिंगला से बात कर रहे हैं क्योंकि उनके पास मार्च की अनुमति नहीं है।
डीसी पटियाला साक्षी साहनी शांति-सद्भाव की अफील भी की। उन्होंने कहा कि अगर कोई विवाद या गलतफहमी है तो उसे बातचीत से सुलझाना जरूरी है। ऐसे में जिला प्रशासन पटियाला और पंजाब के सभी भाई-बहनों से शांति और भाईचारे की अपील करता हूं। वर्तमान स्थिति नियंत्रण में है और लगातार निगरानी की जा रही है। शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने ये भी अनुरोध किया कि निराधार समाचारों/सोशल मीडिया फॉरवर्ड्स के झांसे में न आएं और अपने-अपने घरों और ठहरने की जगहों पर वापस जाएं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…