Ballia

बलिया के लाल द्वारा लिखित पुस्तक “कृषि सार एक दृष्टि” का हुआ प्रकाशन

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड(बलिया). प्रतिभा किसी के परिचय का मोहताज नही होती हैं. उसे जरूरत होती हैं तो उचित मार्गदर्शन और मंच की जहाँ पर उसका कौशल निखरता हैं। कुछ ऐसी ही कहानी हैं, बेलथरा रोड तहसील के निकट ग्राम ससना बहादुरपुर निवासी छात्र कल्याण सिंह की।

हाल ही मे इन्होंने अपने गुरु डॉ शैलेंद्र विक्रम सिंह के कुशल निर्देशन मे “कृषि सार एक दृष्टि” नामक एक पुस्तक का लेखन किया है, जो आस्था पब्लिकेशन लखनऊ के द्वारा प्रकाशित हुई हैं। सिंह इसे पूर्व मे राज्यपाल से महात्मा गॉंधी काशी विद्यापीठ विश्व विद्यालय मे कृषि विषय से स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं तथा आचार्य नरेंद्र देव कृषि एंव प्रदौगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या मे अध्ययनरत हैं। देश की प्रमुख पत्र पत्रिकाओं, मैगज़ीन मे बराबर समसामयिक लेख भी प्रकाशित होते रहते हैं।

इस उपलब्धि पर उनके परिवार, गाँव,इष्ट मित्रों ने खुशी जाहिर व्यक्त किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय पूज्य स्वामी शिवनारायण जी, अपने माता पिता, अपने गुरु डॉ0 ओपी सिंह, डॉ0 जेपी सिंह, डॉ0 अनिल सिंह तथा अभिभावक विनय सिंह आदि लोगो को दिये।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts