अनिल कुमार
सासाराम : बिहार में बंटी और बब्ली स्टाइल में 60 फुट पुल चुरा ले जाने की घटना ने पुरे मुल्क में बिहार पुलिस की जमकर किरकिरी कर दिया था। सुशासन बाबु के राज में पुलिस की इस सुस्त रफ़्तार की हर तरफ आलोचनाये होने लगी थी कि 500 टन वज़न का पुल ही चोर चुरा कर ले गए और पुलिस इस मामले में जानकारी ही नही हासिल कर पाई थी। जमकर हुई किरकिरी के बाद अब बिहार पुलिस ने घटना में शामिल कुल 8 लोगो को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करना का दावा किया है। गिरफ्तार 8 लोगो में 2 सरकारी अधिकारी भी शामिल है।
इस मामले में खुलासे का दावा करते हुवे रोहतास के पुलिस अधीक्षण ने बताया कि जिले में एक नहर पर बने धातु के पुल को ‘चुराने’ के आरोप में गिरफ्तार किए गए लोगों में एक अनुमंडल अधिकारी और मौसम विभाग का एक अधिकारी शामिल है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच के दौरान, हमें पता चला कि मौसम विभाग के अधिकारी अरविंद कुमार ने एक समूह का नेतृत्व किया था, जो गैस कटर और अन्य उपकरणों से लैस था। समूह ने कुछ दिन पहले पुल को ध्वस्त कर दिया था।
उन्होंने कहा, ”हमने कुमार को पकड़ लिया और पता चला कि इलाके के एसडीओ राधे श्याम सिंह इसके मास्टरमाइंड थे। एसडीओ को उनके साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है।”एसपी ने कहा कि वारदात में इस्तेमाल की गई जेसीबी मशीन, पिकअप वैन और गैस कटर को भी जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…