Ballia

ब्रेकिंग न्यूज़: सगी भाभी और गाँव की किशोरी पर हमला कर किया युवक ने उन्हें गंभीर रूप से घायल, फिर लगा लिया खुद को फांसी, हुई मौत

उमेश यादव

मधुबन,मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र स्थित ग्राम लिलहवा में रामजन्म के टोला में एक सनकी युवक ने अपनी भाभी और गाँव की एक किशोरी पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दो लोगो को घायल करने के बाद युवक ने खुद को फांसी लगा कर अपनी जान दे दिया।

मिल रही जानकारी के अनुसार ग्राम लिलहवा स्थित रामजन्म के टोला निवासी परमहंस यादव का पुत्र अमरजीत विगत कुछ समय से मानसिक रूप से पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। उसकी सनक का शिकार आज उसके गाँव की एक किशोरी और उसकी खुद की सगी भाभी हो गई। अमरजीत ने धारदार हथियार से अपनी सगी भाभी सहित गाँव की एक किशोरी पर हमला कर दिया। इस हमले में उसकी भाभी और वह किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु लाया गया। इलाज के दरमियान दोनों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।

वही दूसरी तरफ सिरफिरे अमरजीत यादव ने खुद के घर में जाकर अपने आप को फांसी लगा लिया और फंदे से झूल गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पहुची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts