तारिक़ खान
भारत ने वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 418 अरब डॉलर के सामान का निर्यात किया है। रविवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पेट्रोलियम प्रोडक्ट, इंजीनियरिंग के सामान, जेम्स-ज्वेलरी और केमिकल का निर्यात बढ़ने से निर्यात का यह रिकार्ड आंकड़ा हासिल हुआ है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि मार्च, 2022 में 40 अरब के डॉलर की वस्तुओं का निर्यात किया गया, जबकि मार्च 2021 में 34 अरब डॉलर के सामान का निर्यात किया गया था। वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 292 अरब डॉलर के सामान का निर्यात किया गया था। इस साल 23 मार्च को भारत ने 400 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य हासिल कर लिया था।
इस निर्यात लक्ष्य को हासिल करने में पेट्रोलियम प्रोडक्ट, इंजीनियरिंग सामान, जेम्स-ज्वैलरी, केमिकल और दवाओं के निर्यात में इजाफे का अहम योगदान रहा। भारत ने जिन देशों को सबसे ज्यादा निर्यात किया वे हैं, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, चीन, बांग्लादेश और नीदरलैंड। निर्यात का यह लक्ष्य हासिल करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए कहा था कि यह भारत की आत्मनिर्भरता की यात्रा में एक अहम मील का पत्थर है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…