शाहीन बनारसी
डेस्क: उत्तर प्रदेश में सीतापुर की एक अदालत ने नफरत फैलने वाला भाषण देने और ‘‘दुष्कर्म की धमकी” देने के आरोप में गिरफ्तार महर्षि श्री लक्ष्मण दास उदासीन आश्रम के महंत बजरंग मुनि दास को जमानत दे दी है। जिला न्यायाधीश संजय कुमार ने महंत को शनिवार को जमानत दी और रविवार सुबह वह जेल से रिहा हो गये।दास के खिलाफ रामनरेश नामक व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद उन्हें 13अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।
गौरतलब है कि दास ने कथित तौर पर दो अप्रैल को मुसलमान सुमदाय के लोगों के खिलाफ नफरत फैलाने वाला भाषण दिया था । बाद में भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। महंत के बयान की कड़ी आलोचना हुई थी और पुलिस द्वारा उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के कुछ घंटों बाद महंत का माफी मांगने का वीडियो भी सामने आया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…