ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी के चेतगंज थाने में तैनात प्रशिक्षु दरोगा अभिषेक कुमार सिंह की चार घंटे से अधिक की मेहनत सफल हुई और हैदराबाद से आये पर्यटक का गायब हुआ सामान आखिर देर रात बरामद हो गया और पर्यटक को उसका गुम हुआ सामान वापस प्रदान किया गया। पुलिस द्वारा की गई इस चार घंटे की सफल मेहनत की चर्चा पुरे क्षेत्र में है।
चेतगंज थाना प्रभारी परम हंस गुप्ता ने मामले की जानकारी होने के बाद इस गुमशुदगी की तलाश हेतु अपने अधीनस्थ प्रशिक्षु दरोगा अभिषेक कुमार सिंह को आवश्यक दिशानिर्देश देकर मामले का निस्तारण करने के लिए लगाया। लगातार अथक 4 घंटे के प्रयास और कई कैमरे की निगरानी करने के बाद पर्यटक का गायब हुआ सामान सकुशल पुलिस ने देर रात लगभग एक बजे बरामद कर उसके असली मालिक किशोर को बुला कर उनके सुपुर्द कर दिया। गायब हुवे सामान की 100 फीसद बरामदगी के बाद किशोर का और उसके परिवार का चेहरे ख़ुशी से खिल गया और उसने वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुवे चेतगंज इस्पेक्टर परमहंस गुप्ता और प्रशिक्षु दरोगा अभिषेक सिंह को धन्यवाद कहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…