ईदुल अमीन
पटना। बिहार में एक बार फिर से कथित रूप से एके-47 जैसे घातक हथियार से फायरिंग की घटना सामने आई है। बिहार में 24 सीटों के लिए हो रहे विधान परिषद चुनाव के वोटिंग वाले दिन ही सीवान से निर्दलीय उम्मीदवार रईस खान के काफिले अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। हमले का शिकार हुए लोगों द्वारा ये कहा जा रहा है कि इस हमले में एके-47 से गोलियां बरसाई गईं। सीवान में हुए इस हमले में जहां एक शख्स की मौत हो गई तो वहीं दो लोग जख्मी हैं।
इसे लेकर भाजपा की तरफ से नाराजगी भी आई थी लेकिन बावजूद इसके श्याम बहादुर सिंह को कोई फर्क नहीं पड़ा था। JDU के तरफ़ से भी श्याम बहादुर सिंह को समझने की कोशिश की गई थी लेकिन वो बेकार गई। रईस खान की उम्मीदवारी से भाजपा के उम्मीदवार मनोज सिंह को नुकसान होने की सम्भावना जताई जा रही है और इसका फायदा राजद उम्मीदवार को हो सकता है। अचानक से हुई इस घटना के बाद सीवान की राजनीति गर्मा गई। एक आशंका ये भी होने लगी है कि सीवान में पुराना दौर कहीं फिर से वापस ना आ जाए।
श्याम बहादुर सिंह ने जिस तरह के लहजे में धमकी दी है कि रईस खान पर हुए हमले को वो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं वो काफी कुछ बयान करता है। श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि गोली चलाना था तो हमारे सीने पर चलाते रईस खान पर क्यों। रईस खान को चुनाव हमने लड़वाया था लेकिन जिसने भी गोली चलाई है उसने ठीक नहीं किया है। इसका जवाब जरूर दिया जाएगा। सीना ठोक कर दिया जाएगा। गोली का पूरा हिसाब किताब किया जाएगा।
श्याम बहादुर सिंह के इसी बयान के बाद माहौल बेहद गर्म हो गया है। रईस खान भी सीवान के बाहुबली माने जाते हैं। बताया जा रहा है कि शहाबुद्दीन के मौत के बाद रईस खान तेजी से उभर रहे हैं और उन पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद उनके समर्थक भी पलटवार कर सकते हैं। फिलहाल सीवान में पुलिस हर चीज पर नजर बनाए हुए है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…