मुकेश यादव
बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के चोरकैण्ड गांव में मंगलवार की देर रात शराब के नशे में बेटे ने अपनी पत्नी संग लाठी डंडे से पीट कर अपने पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पिता को परिजन पुलिस की मदद से बांसडीह पीएचसी व फिर जिला अस्पताल ले गये जहां ईलाज के दौरान पिता की मौत हो गयी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा कायम कर बहू को गिरफतार कर लिया हैं जबकि घटना के बाद बेटा फरार हैं। घटना का कारण जमीन का विवाद बताया जा रहा हैं।
ग्रामीणों ने बताया की रामजन्म अशोक के परिवार के साथ ही रहते थे तथा प्रमोद व अन्य के परिवार को कुछ देते भी नहीं थे। कुछ दिनों पूर्व ही रामजन्म ने अपने गांव की सात कट्ठा जमीन बेची थी जिसका सारा रूपया अशोक को दिया था। इस बात को ही लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था तथा प्रमोद व उसकी पत्नी शांति देवी रामजन्म से अपने हिस्से का रूपया मांग रहे थे। कोतवाल राजीव मिश्र ने बताया की रामजन्म के नाती अंकित राजभर की तहरीर पर प्रमोद व शांति देवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम किया गया हैं। शांति देवी को गिरफतार कर लिया गया हैं तथा प्रमोद घर से फरार हैं। रात से ही गांव में पुलिस व पीएसी तैनात हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…