Crime

2 साल से फरार अपराधी आखिर चढ़ ही गया पुलिस के हत्थे

फारुख हुसैन

लखीमपुर खीरी= उत्तर प्रदेश में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने अपराध की रोकथाम व अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए इस वक्त 2.0 की मुहिम चलाकर कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी लगातार जारी है। इसी प्रकार लखीमपुर खीरी जिले में भी लगातार जिले के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के दिशा निर्देशन में कुख्यात अपराधियों की धरपकड़ जारी है।

इसी चलाए जा रहे अभियान के चलते कोतवाली पलिया के प्रभारी निरीक्षक सैययद मोहम्मद अब्बास ने अपने हमराहियों के साथ मिलकर क्षेत्र से ही 2 वर्षों से  से फरार चल रहे एक 25000 के इनामिया कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जिस पर पलिया कोतवाली में ही हत्या के प्रयास जैसे संबंधित धाराओं जिसमें अपराध संख्या 3/20 धारा 147 148 149 307 में मुकदमा दर्ज हैं, जिसका नाम जुल्फिकार उर्फ भैया पुत्र स्वर्गीय वकार खान निवासी मोहल्ला पठान द्वितीय कोतवाली पलिया बताया जा रहा है । जिस को पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में ही कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts