फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव/न्यायाधीश कर्णिका अवध ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशो पर कार्यपालक अध्यक्ष, उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर 29 मई दिन रविवार को आर्बिट्रेशन के निस्पादन वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का अयोजन दीवानी न्यायालय परिसर के प्रांगण में प्रातः 10 बजे से जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखीमपुर खीरी के मार्गदर्शन में सुनिश्चित किया गया।
अपर जिला जज-द्वितीय मोहन कुमार के न्यायालय आर्बिट्रेशन वादो से सम्बन्धित कुल 06 वादो का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज-चतुर्थ, विशेष न्यायाधीश राजेश कुमार मिश्रा के न्यायालय में आर्बिट्रेशन वादो से सम्बन्धित कुल 13 वादो का निस्तारण किया। अपर जिला जज/एफ०टी०सी० विकास श्रीवास्तव के न्यायालय में आर्बिट्रेशन वादो से सम्बन्धित कुल 10 वादो का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज दीपेन्द्र कुमार सिंह के एफ०टी०सी० न्यू न्यायालय में आर्बिट्रेशन वादो से सम्बन्धित कुल 12 वादो का निस्तारण किया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…