आदिल अहमद
उन्नाव। हौसला बुलंद बदमाश ने गन पॉइंट पर सुपर मार्किट में लाखो रुपयों की लुट की घटना को अंजाम दिया। मामला उन्नाव जिले के शुक्लागंज में कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र राजधानी मार्ग स्थित सुपर मार्केट ईजी डे का है जहाँ पर बैग लेकर एक बदमाश घुसा और गन प्वाइंट पर आठ लाख रुपये की लूट करते हुए भाग निकला। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जाँच शुरू किया। खास बात यह रही कि लुटेरा अकेला था और साथ में सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर अपने साथ ले गया। घटना सुबह 8:15 बजे के आसपास की है। मौके पर रहे तीनों कर्मचारियों को गन प्वाइंट के दम पर ही उसने कुर्सी में बांध दिया।
इसके बाद अंदर रखी तिजोरी की चाबी लेकर लॉकर खोला, जिसमें रखे तकरीबन आठ लाख रुपये बदमाश लूट कर भाग गया। पुष्पेंद्र ने बताया कि किसी तरह से तीनों लोगों ने आपस में रस्सी खोला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। वहीं, मामला गंभीर होने पर एसपी उन्नाव दिनेश कुमार त्रिपाठी और सीओ सिटी आशुतोष कुमारी भी पहुंच गए। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि पूछताछ के लिए तीन कर्मचारियों को बैठाया गया है। मामला संदिग्ध लग रहा है, जिसकी जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…