Crime

एक ही रात में दो घरों में घुसे हौसला बुलंद चोरों ने लाखों का रकम किया चोरी

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड (बलिया)। उभाँव थाना क्षेत्र शाहपुर अफगाँ ग्राम निवासी राजेश चौहान व राम सुरेश्वर चौहान के घर में हौसला बुलंद चोरों ने एक ही रात में चोरी की घटना को अंजाम दिया। राम सुरेश्वर के घर के पीछे की दीवार से चढ़कर सीढी के रास्ते से घर में प्रवेश कर गए।

कमरे में रखे बक्सा और अलमारी के ताला तोड़ नगदी समेत सोने चांदी के गहने पर हाथ साफ कर दिया। वही राजेश चौहान के दरवाजे के कुंडी उखाड़ कर घर में प्रवेश कर गए। परिजन वही बगल के कमरे में खर्राटे मार सोते रहे लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। परिजनों को इसकी जानकारी सुबह नींद खुलने पर हुए घर की महिलाओं के चीख-पुकार सुन आसपास के लोग इकट्ठा हुए।

घटना के बारे में जानकारी मिलने पर आसपास के लोग आवाक रह गए और परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुटी गई। घटना के बारे में एक परिवार के तरफ से एक लिखित तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts