आदिल अहमद
लखनऊ: पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने आज एक बड़ा खुलासा करते हुवे कहा है कि उन्होंने 16 मई को ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह सपा के समर्थन से निर्दलीय के तौर पर राज्यसभा जाएंगे। सपा कपिल सिब्बल का समर्थन कर रही है। इसके साथ ही सपा के तरफ से राज्य सभा प्रत्याशी जावेद अली ने अपना नामांकन रामगोपाल यादव की उपस्थिति में कर दिया है।
कपिल सिब्बल ने संवाददाताओं से कहा, “मैंने 16 मई को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।” उन्होंने कहा कि संसद में एक स्वतंत्र आवाज होना जरूरी है। अगर एक स्वतंत्र आवाज बोलती है तो लोगों को पता चलेगा कि ये किसी राजनीतिक दल से नहीं है।
इस सम्बन्ध में कपिल सिब्बल ने कहा कि मैं कांग्रेस का नेता था, लेकिन अब नहीं। कांग्रेस की सदस्यता से 16 तारीख को इस्तीफा दे चुका हूं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करता हूं। 2024 चुनाव को लेकर हम सब एक साथ आ रह हैं। केंद्र सरकार की कमियों को उजागर करेंगे। सब एक साथ मिलकर जनता के बीच बात रखेंगे। आजम खान के बारे में सवाल आप उन्हीं से पूछ लीजिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…