शिखा प्रियदर्शिनी
यदि आपको भी मॉसपेशियों में दर्द रहता है और डाक्टर ने आपको कैशियम की कमी बताया है तो आप अपने डाईट चार्ट में कुछ बदलाव करे। दरअसल, शरीर को ठीक तरह से काम करते रहने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है। कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर होने के साथ-साथ दांतों से जुड़ी दिक्कतें, नाखून टूटना और चक्कर आना आदि भी हो सकता है।
दूध : लगभग 100 ग्राम दूध में ही 125 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। अगर फैट कंटेन्ट की चिंता ना हो तो आप रोजाना एक गिलास गाय का दूध पी सकते हैं। यह आपके शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करेगा। दही का सेवन भी किया जा सकता है।
रागी : रागी में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। 100 ग्राम रागी में ही 344 से 364 मिलीग्राम तक कैल्शियम होता है यानी इसमें दूध से ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है। इसके सेहत पर और भी कई फायदे होते हैं।
अंकुरित मूंग : प्रोटीन से भरपूर होने के साथ ही अंकुरित मूंग कैल्शियम से भी भरपूर होती है। इसे सलाद बनाकर या फिर अंडे के साथ भी खाया जा सकता है। यह शरीर का वजन घटाने के लिए भी जानी जाती है।
गुड़ : गुड़ को अलग-अलग तरह से खाया जाता है। आपको शायद जानकार हैरानी हो लेकिन 100 ग्राम गुड़ 1638 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। रोजाना थोड़ा गुड़ खाने पर भी आपको कैल्शियम की अच्छीखासी मात्रा मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। PNN24 न्यूज़ इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…