National

क्या नीतीश ने भाजपा को चौका दिया है? बिहार में जातिगत जनगणना को लेकर किया नीतीश ने बड़ी घोषणा

शाहीन बनारसी/तारिक़ खान

डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनीं सरकार के सहयोगी दल भाजपा को हाशिये पर धकेलते हुवे जातिगत जनगणना की घोषणा किया है। सोमवार को कहा है कि उनकी सरकार जल्द ही सभी दलों की राय लेने के बाद जातिगत जनगणना पर काम शुरू करेगी। इस जातिगत जनगणना पर सर्वदलीय बैठक 27 मई को होने की संभावना है।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “जातिगत जनगणना को लेकर सभी के विचार जानने के मकसद से हम एक सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे। इसके बाद वह प्रस्ताव राज्य कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा। हमने यह बैठक 27 मई को आयोजित करने को लेकर कुछ पार्टियों से बात की है। लेकिन फिलहाल कुछ पार्टियों के जवाब का इंतज़ार है। अंतिम निर्णय हो जाने के बाद प्रस्ताव कैबिनेट के पास जाएगा, और फिर हम काम शुरू कर देंगे।”

नीतीश की इस घोषणा के बाद सियासी हड़कंप बढ़ गई है। सियासी जानकर इसको सत्ता के बड़े उलटफेर की संभावना से भी जोड़ रहे है। भाजपा जहा जातिगत गणना का विरोध करती रही है, वही नीतीश की इस घोषणा ने भाजपा को हाशिये पर धकेल दिया है। विस्तृत समाचार प्रतीक्षारत।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts