आदिल अहमद
जयपुर: राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी की रेप केस में गिरफ़्तारी करने पहुची दिल्ली पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा है। इस दौरान दिल्ली पुलिस को रोहित जोशी नही मिला मगर दिल्ली पुलिस ने रोहित जोशी के आवास पर नोटिस चस्पा कर दिया है। इसके बाद अब रोहित जोशी की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है।
इसके बाद सिविल लाइन वाले पिता के घर जब पुलिस टीम पहुंची तो वहां पर भी रोहित जोशी नहीं मिला। वहीं महेश जोशी भी अपने घर पर नहीं मिले। रोहित के खिलाफ दिल्ली के सदर बाजार थाने में 24 साल की युवती ने रेप का मामला दर्ज कराया था। अब इसी मामले में रोहित की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस जयपुर पहुंची है। 23 वर्ष की एक युवती ने राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर पिछले एक साल के दौरान कई बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है।
पुलिस के मुताबिक, उत्तरी जिले के एक थाने में आठ मई को भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 328, 312, 366, 377 और 506 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। युवती ने कहा कि पिछले साल फेसबुक के जरिये उसकी मित्रता रोहित से हुई थी और तब से दोनों संपर्क में थे। शिकायत के मुताबिक, पहली बार दोनों जयपुर में मिले और रोहित ने आठ जनवरी 2021 को उसे कथित तौर पर सवाई माधोपुर बुलाया।
युवती का आरोप है कि पहली मुलाकात के दौरान रोहित ने उसके पेय पदार्थ में कुछ मिला दिया और उसका फायदा उठाया। प्राथमिकी के मुताबिक, युवती का आरोप है कि अगले दिन सुबह उठने पर आरोपी ने उसकी नग्न तस्वीरें और वीडियो दिखाकर उसे धमकाया। युवती का आरोप है कि रोहित ने एक बार दिल्ली में भी उससे मुलाकात की और उसके साथ जबरदस्ती की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…