संजय ठाकुर
डेस्क: सुप्रीम कोर्ट में आलमगिरी मस्जिद यानी ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर सुनवाई चल रही है। इस मौके पर मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता हुजैफा अहमदी ज़बरदस्त दलील पेश कर रहे है। इस दरमियान अधिवक्ता हुज़िफा की दलील “सर्वे रिपोर्ट के लीक होने की बात” पर सुप्रीम कोर्ट काफी नाराज़ दिखाई दे रहा है। समाचार लिखे जाने तक सभी जस्टिस आपस में राय मशवरा कर रहे है।
अदालत ने कहा कि हम देश में संतुलन बनाये रखने के लिए प्रयासरत है। जस्टिस चंद्रचूड ने कहा कि चुन्निदा लीक बंद होनी चाहिए, ये जटिल और संवेदनशील मामला है। ताज़ा जानकारी के अनुसार आज की बहस पूरी हो चुकी है और मामले में आदेश लिखा जा रहा है।
इसके पहले हुजैफा अहमदी ने अपनी दलील में कहा है कि ये केवल एक मस्जिद की बात नही है। कई मस्जिदों में ऐसे मामले सामने आने लगेगे। एडवोकेट अहमदी ने दलील पेश करके कहा कि 500 साल की स्थिति बनी रहनी चाहिए।
अहमदी की दलील पर कोर्ट ने कहा है कि हम मामले में सीधे नही कूद सकते है। ये ज़रूर कर सकते है कि ट्रायल कोर्ट की सुनवाई करे। दूसरी बड़ी टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस चंद्रचूड ने किया कि हमे देखना है कि दोनों समुदायों में भाईचारा बना रहे। हम अंतरिम आदेश जारी रख सकते है। अदालत ने कहा कि हमे नियम कानून से चंला है।
बताते चले कि इस मामले में सुनवाई जस्टिस चंद्रचूड और जस्टिस नरसिम्हा की बेंच कर रही है। इस दरमियान दलील देते हुवे मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता हुजैफा अहमदी ने कहा कि हमे सर्वे कमिशन पर ही एतराज़ है। मुस्लिम पक्ष के वकील का कहना है कि सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल होना चाहिए मगर ये मीडिया में वायरल हो रही है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल होनी चाहिए थी। मामले में जिरह जारी है। अदालत ने कहा है कि चुनिन्दा लीक बंद होनी चाहिए। विस्तृत रिपोर्ट थोड़ी देर में
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…