ए0 जावेद/करन कुमार
वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे की रिपोर्ट आज अदालत में पेश होने की तारिख मुक़र्रर थी। मगर इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि कोर्ट कमिश्नर अदालत से आज वक्त मांग लेगे और अदालत में आज सर्वे रिपोर्ट पेश नही होगी।
मिल रही जानकारी के अनुसार सर्वे रिपोर्ट आज तैयार ही नही हो पाई है। अतिविश्वस्त सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार अदालत में पेश करने के लिए अभी रिपोर्ट तैयार ही नही हुई है। इसलिए सर्वे कमीशन अदालत से सोमवार तक की मोहलत मांग सकता है।
बताते चले कि सोमवार (16 मई) को ज्ञानवापी मस्जिद में तीसरे और आखिरी दिन हुए सर्वे में राखी सिंह पक्ष द्वारा दावा किया गया है कि मस्जिद परिसर के अंदर कुएं से शिवलिंग मिला है। इस पर निचली अदालत ने जिला प्रशासन को उस स्थान को सील करने का निर्देश दिया है जहां ‘शिवलिंग’ मिलने का दावा किया गया है। वही दूसरी तरफ मस्जिद कमिटी का दावा है कि वज़ुखाने के बने तलब में लगे ख़राब हो चुके फव्वारे को राखी सिंह पक्ष सनसनी फैलाने के लिए शिवलिंग बता रहा है जिसको कुछ मीडिया वाले हवा देकर माहोल को ख़राब कर रहे है। मस्जिद कमिटी के अधिवक्ता मोहम्मद तौहीद ने कहा कि अदालत ने बिना दुसरे पक्ष को सुने ही एकतरफा आदेश दिया है। हम इस आदेश के खिलाफ सम्बंधित अदालत में अपील दाखिल करेगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…