फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। माह के चतुर्थ शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के लिए फील्ड में निकले डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी संजीव सुमन ने तहसील सदर एवं थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में लखीमपुर-फूलबेहड़ मार्ग पर एक ओवरलोड बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी और पुलिस कस्टडी में देकर खनन अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
उन्होंने खनन अधिकारी को निर्देशित किया कि वह ट्रैक्टर ट्राली की ओवरलोडिंग के संबंध में विधिक एवं आवश्यक कार्यवाही अमल में लाएं। खनन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि लखीमपुर फूलबेहड़ मार्ग पर पकड़े गए ओवरलोड वाहन (ट्रेक्टर-ट्राली) सीज करते हुए नियमानुसार राजस्व वसूली की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…