आफताब फारुकी
रामपुर: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आज़म खान की मुश्किलें कम होती नही दिखाई दे रही है। कल मिली हाई कोर्ट से जमानत के बाद अब आज उनके रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी पर ईडी ने छापेमारी किया है। समाचार लिखे जाने तक ईडी की छापेमारी जारी थी। आज प्रवर्तन निदेशालय की टीम तहसीलदार प्रमोद कुमार के साथ आजम खान की यूनिवर्सिटी गई है। साथ में राजस्व टीम भी है। जानकारी है कि राजस्व टीम 250 बीघा शत्रु संपत्ति के मामले की जांच करने पहुंची है। मौके पर लखनऊ की ईडी टीम और स्थानीय राजस्व के अधिकारी मौजूद हैं।
न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी ने अपने निर्देश में कहा कि जमीन का कब्जा लेने की कवायद जिलाधिकारी रामपुर की संतुष्टि के मुताबिक पूरा होने पर आजम खान की अंतरिम जमानत, नियमित जमानत में तब्दील हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि 13.842 हेक्टेयर की विवादित जमीन इमामुद्दीन कुरैशी नाम के व्यक्ति की थी जो देश के बंटवारे के बाद पाकिस्तान चला गया और उसने भारत की नागरिकता छोड़कर पाकिस्तान की नागरिकता ले ली थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…