Crime

पति ने शीशे की बोतल तोड़ कर खुद पर और पत्नी पर किया वार, दोनों की हुई मौत

ए0 जावेद

घरेलु विवाद में पति ने खुद पर और पत्नी पर जानलेवा वार किया जिससे दोनों की मौत हो गई। मामला यूपी के सोनभद्र जिले के कोन स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करईल के महुराव का है, जहाँ घरेलू विवाद में पति ने शीशे की बोतल तोड़ शीशे के टुकड़े को पत्नी के पेट में घोंप दिया और फिर उसी शीशे के टुकड़े को अपने पेट में भी घोंप दिया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 शुक्रवार की सुबह घटी इस खौफनाक घटना से ग्रामीण सन्न रहे गए है। दंपत्ति के शवो को पुलिस ने कब्ज़े में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। महुराव निवासी सरदार उर्फ शारदा चेरो (35) मजदूरी करता था। काम की तलाश में उसे शनिवार को उड़ीसा जाना था। इससे पहले शुक्रवार सुबह पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हुआ। मामला इस कदर बिगड़ा कि गुस्से में सरदार ने पास में रखी बोतल तोड़कर पत्नी फुलवा देवी (32) के पेट में घोंप दिया। उसे मौत के घाट उतारने के बाद उसी टूटे बोतल से अपने पेट में भी वार कर लहूलुहान कर लिया।

चीखपुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो नजारा देखकर सन्न रह गए। आननफानन दंपती को चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही ओबरा क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पडताल में जुट गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोग मंजर को याद कर सिहर उठ रहे हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts