तारिक़ खान
प्रयागराज। प्रयागराज पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में घायल 3 बदमाशो सहित कुल 7 बदमाशो को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। गिरफ्तार बदमाशो के गैंग में एक महिला सदस्य भी शामिल है। ये सभी बदमाश प्रयागराज के दो सामूहिक हत्याकांड में शामिल बताये जा रहे है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों थरवई इलाके में एक ही परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, जिसमें ये सभी बदमाश शामिल थे। इन बदमाशों के गिरफ्तार होने के बाद अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा होने की संभावना प्रबल हो गई थी।
मूलतः बिहार के रहने वाले इस गैंग के सदस्य फाफामऊ में उस जगह आकर रहने लगे जहां सुअर के मांस की दुकाने है। गैंग के सदस्य शहद बेचने के बहाने मकानों की रेकी करते थे। रेकी करने वाली टीम इस बात का ध्यान रखते थे कि जिस घर में घटना को अंजाम देना है उस घर मे महिला सदस्य अधिक और पुरुष सदस्य कम हो। साथ ही घर मुख्य मार्ग के आसपास हो। ऐसे घरों में घटना करने में आसानी होती थी और लूट में ज़ेवर अधिक मिलने की संभावना होती थी। घटना के दरमियान गैंग की महिला सदस्य भी साथ रहती थी और हत्या कर लूट की घटना को अंजाम देने के बाद महिलाओं की लाशों से गैंग के पुरुष सदस्य रेप करते थे।
गैंग के सदस्यों द्वारा रेप के दरमियान गैंग की महिला सदस्य भी मौजूद रहती थी। प्रयागराज पुलिस ने इस गैंग के खुलासे हेतु बिहार के कई जनपदों की खाक छाना। मुख्यतः कैमूर के निवासी इस गैंग के सदस्यों के आज यमुना पार आने की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेरेबन्दी कर सरेंडर करने की चेतावनी दी। मगर बदमाशो द्वारा पुलिस टीम पर फायर करना शुरू कर दिया। जिसके जवाब में पुलिस फायरिंग में गैग के तीन बदमाशों को गोली लगने से घायल हो गए। वही दो अन्य गैंग के सदस्यों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार बदमाशों के नाम नवल कुमार, रोहित खरवार, पीपी कुमार, मोनू, आकाश खरवार, भीम कुमार और संगीत है। इस गैंग के कुल 13 सदस्य है। गैंग की सदस्य संगीत की बेटी नेहा भी गैंग की सदस्य है। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु प्रयासरत है।
बताते चले कि 22 अप्रैल की रात थरवई इलाके के खेवराजपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद उनके घर में आग लगा दी गई थी। वहीं सरकार के ओर से इस मामले में एसआईटी का भी गठन किया गया था। जिसके बाद ये घटना प्रयागराज पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। चार दिन पहले इस पूरे मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी गई थी, जिसकी अगुवाई प्रयागराज एसपी कर रहे थे। अब पुलिस का मानना है कि इस घटना का खुलासा हो गया है। जिसमें सात बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार सुबह करीब चार बजे के आसपास ये मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…