जीशन अली
बांदा: जिले के नेशनल हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ गांव के पास स्थित नेशनल हाईवे पर हुई। ट्रक का चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। यह घटन मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ गांव के पास की है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई।
मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ गांव निवासी कमल (21) पुत्र इंद्रजीत, मूलचंद्र (25) पुत्र राम बहादुर व अजय (22) पुत्र छोटे लाल एक ही बाइक पर चचेरे भाई की बरात में मोहन पुरवा जा रहे थे। तभी मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीनों सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि ट्रक की तलाश की जा रही है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक बहुत तेज रफ्तार में था और ओवर टेक करने के चक्कर में बाइक को टक्कर मार दी। बाइक चालक ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। हमने ट्रक चालक को पकड़ने की कोशिश की,लेकिन वो भाग गया। परिजनों ने ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की मांग की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…