ए0 जावेद/ईदुल अमीन
वाराणसी: सिविल जज सीनियर डिविज़न ने आज गुरूवार को ज्ञानवापी सर्वे मुद्दे पर दाखिल याचिका पर अदालत ने फैसला सुनाते हुवे आदेश दिया है कि सर्वे कमिश्नर नही बदले जायेगे और सर्वे होकर रहेगा। वही दुसरे आदेश में अदालत ने फैसला देकर जिलाधिकारी को आदेश दिया है कि सर्वे ताला खोलकर अथवा ताला तोड़ कर करवाया जाए। अदालत के इस आदेश के बाद अब अंजुमन मसाजिद इन्तेजानियाँ कमिटी के अधिवक्ता अभय नाथ यादव ने कहा है कि हम आदेश का अध्यन कर रहे है और इसके खिलाफ हम ऊपर की अदालत में जायेगे।
इस आदेश के बाद अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी के अधिवक्ता अभयनाथ यादव ने कहा कि कोर्ट के द्वारा आदेश की प्रति को हमने अभी सरसरी तौर पर पढ़ा है जिसमे उन्होंने कोर्ट कमिश्नर को नहीं बदला है जिसकी हमने मांग की थी साथ ही दो अन्य कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करते हुए सर्वे जारी रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि वीडियोग्राफी और सर्वे में शामिल होने का सवाल अभी नहीं पैदा होता है। कोर्ट का आदेश सम्माननीय और बाध्यकारी होता है सबके लिए।
इस बीच आज अदालत के फैसले के बाद बनी शहर की स्थिति पर अंजुमन इन्तेज़मियां मसाजिद कमिटी की जानिब से आम जनता के लिए अपील जारी किया गया है। अपील में कहा गया है कि हम मामले में सलाह मशविरा कर रहे है। जिसके बाद आगे बड़ी अदालतो में कानूनी कार्यवाही की तैयारी कर रहे है। आवाम से अपील की जाती है कि सब्र से काम ले और शांति व्यवस्था बनाये रखे, क्योंकि अदालत ने एक पैरा ये भी जोड़ दिया है कि विरोध करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आपलोग सब्र तहम्मुल से काम लें और अल्लाह से दुआ करें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…