उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। क्षेत्र के पूरा चट्टी पर शनिवार की शाम आयोजित विरहा सम्राट जद्दू गौवापारी व विरहा गंगाधारी विरहा महोत्सव एवं सम्मान समारोह के बीच पूर्व एमएलसी एवं विरहा सम्राट काशीनाथ यादव बोल रहे थे। उन्होने कहा कि आज हमारे बीच से भाई चारा समाप्त होता जा रहा है। इसे जोड़ने के लिए मात्र एक भाषा की मिठास भोजपुरी है। भोजपुरी जितना शब्द कोष रखती है वह अन्य भाषाओं में नही है। इस मामले में अग्रेजी सबसे गरीब भाषा है। वह जमाना चला गया जब 40 वर्ष पहले 8 बजे रात को विरहा शुरु होता था तो प्रातः में समाप्त होने से पहले एक और विरहा की मांग हो जाती है। आज संस्कार विहीन समाज हो चुका है सम्मान देने की बजाय हम दूसरे को नीचा दिखाने के लिए लग जाते हैं। अंत में उन्होने समारोह आयोजक रामकृपाल कवि व उनके सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
व्यवस्थापक मण्डल में राजहंस राजभर, भावनाथ यादव, वशिष्ठ नारायण यादव, सुनील मद्धेशिया, रामप्रवेश यादव व नन्द किशोर यादव, बंशीधर यादव, निर्भय नारायण सिंह, राजकुमार पटेल, उमेश ठाकुर, सोनू राजभर, मंगलदेव यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन रामकृपाल कवि ने किया। लोकगीत व विरहा कलाकारों में पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव गाजीपुर, परशुराम यादव बलिया, अवध विहारी मितवा रामसोच यादव “सोच”, बाला जी मास्टर बलिया, चन्द्र किशोर पाण्डेय मऊ, कु0 ज्योति सरगम रेवती पुर, गाजीपुर, अमृता गौतम गाजीपुर, सोनाली भारद्वाज, रामकेवल यादव गाजीपुर व रामनाथ यादव बलिया ने अपना जलवा बिखेर श्रोताओं का मन मोहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…