ए0 जावेद
वाराणसी: तुलसी घाट पर लगातार डूबने से मौत का सिलसिला जारी है। सोमवार को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले दो छात्र यहाँ स्नान के दौरान डूब गए और उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुँची एनडीआरएफ ने डेडबॉडी को गंगा से बाहर निकलवाया।डूबने वालों की पहचान अभिमन्यु सिन्हा (20) निवासी वार्ड नंबर 42, बैडन, सिंगरौली, मध्य प्रदेश और समीर विश्वकर्मा (20) निवासी मेन रोड, मौर्या ज़िला भदोही के तौर पर हुई। दोनो के घर वालों को सूचना दे दी गई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जल पुलिस और एनडीआरएफ को सूचना दी।काफ़ी प्रयास के बाद एनडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया।दोनों युवकों को परिजनों को सूचना देते हुए शव को मर्चरी भेजवा दिया गया है। देखा जाए तो बीते एक महीने में तुलसी घाट पर डूबकर मरने वालों की संख्या क़रीब आधा हो गई। ज़िला प्रशासन को चाहिए कि यहाँ सूचकांक और सुरक्षा के बाबत बचाव कर्मियों की तैनाती करे ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…