अनुराग पाण्डेय
वाराणसी: एक तरफ जहा राज्य की योगी सरकार महिलाओ की सुरक्षा हेतु हर थाने पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना कर चुकी है और महिलाओं की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का हुक्म दिया है। वही दूसरी तरफ रक्षक पर ही भक्षक बनने का आरोप लगा है।
बताया जा रहा है कि छात्रा जब कोचिंग जा रही थी तब उसके साथ एक पुलिसकर्मी ने अश्लील हरकत की। घटना के वक्त सिपाही सादी वर्दी में था। कहा ये भी जा रहा है कि पीड़ित की शिकायत पर भी पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे में ये मामला सोसल एक्टिविस्ट अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी डॉ0 नूतन ठाकुर ने तत्काल संबंधित आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। सोशल एक्टिविस्ट अमिताभ व डॉ नूतन ठाकुर ने इस संबंघ में डीजीपी, यूपी सहित अन्य को शिकायती पत्र भी भेजा है।
सूबे के आला पुलिस अफसरों को भेजी गई शिकायत में ठाकुर दंपति ने बताया है कि उन्हें एक विडियो प्राप्त हुआ जिसमे रोहनिया थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती (छात्रा), रोहनिया थाने में तैनात सिपाही अखिलानंद पटेल पर छेड़खानी का आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा है कि युवती के अनुसार जब वह कोचिंग के लिए जा रही थी तो जीटी रोड लिंक मार्ग पर सिविल ड्रेस में मौजूद सिपाही ने उसके साथ अश्लील हरकत किया। लेकिन मामले की जानकारी होने के बाद भी रोहनिया इंस्पेक्टर विमल कुमार मिश्र और सीओ सदर अखिलेश सिंह ने जांच के नाम पर मामले को टाल दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…