फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अनूठी पहल “संपूर्ण सुपोषण अभियान” अब परवान चढ़ने लगी है। तय रणनीति के मुताबिक गोद लिए गए सभी सैम श्रेणी के बच्चों के घर अफसरों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिसकी नियमित मॉनिटरिंग कई स्तर पर की जा रही है। डीएम की पहल के तहत सोमवार को जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वीरपाल लखीमपुर ब्लाक के ग्राम सलेमपुर पहुंचे, जहां उन्होंने गोद लिए सैम श्रेणी के बच्चे का कुशल क्षेम जाना एवं सुपोषण किट प्रदान की।
इस दौरान उन्होंने बच्चे के परिवार जनों से बातचीत करके बच्चे को सुपोषण बनाए जाने सहयोग करने की अपील की। इससे पहले एडीएम संजय कुमार सिंह, पीडी डीआरडीए केके पांडेय, डीडीओ अरविंद कुमार, कई एसडीएम व तहसीलदार समेत जिला स्तरीय अफसरों द्वारा गोद लिए बच्चों के घर पहुंचे और उन्हें सुपोषण किट प्रदान की। इस सूचना का संकलन डीपीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया जा रहा है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सीएमओ डॉ0 शैलेंद्र भटनागर को आरबीएस के टीम के जरिए सैम एवं मैम श्रेणी के बच्चों का माह में एक बार अनिवार्य रूप से हेल्थ चेकअप कराने के निर्देश दिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…