ए0 जावेद/अजीत कुमार/मोहम्मद साजिद
वाराणसी: ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी का अदालत के हुक्म से सर्वे करने वाले सर्वे कमीशन के कमिश्नर की निष्पक्षता पर शक ज़ाहिर करते हुवे प्रतिवादी पक्ष द्वारा दाखिल याचिका पर अदालत में गहमा गहमी के दरमियान जिरह पूरी हो गई है। मामले में अदालत ने दुसरे पक्ष और सर्वे कमिश्नर की आपत्ति भी तलब किया है और अगली सुनवाई की तारीख 9 मई यानी सोमवार को दिया है। इस दरमियान ज्ञानवापी परिसर पर भारी सुरक्षा के इंतज़ाम किये गए है। अदालत ने अपने हुक्म में यह स्थिति तो साफ़ नही किया है कि सर्वे आज होगा अथवा नही होगा। इस कारण असमंजस की स्थिति बनी हुई है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर बनारस रोज़ मर्रा की ज़िन्दगी अमन-ओ-सुकून से जी रहा है।
गौरतलब हो कि वीडियोग्राफी के साथ कमिश्नर के हाथो में पत्र सौप कर आरोप लगाया था कि वह बतौर निष्पक्ष कमिश्नर के काम नही कर रहे है बल्कि एक वादी के तौर पर काम कर रहे है। इस पत्र के सौपने के बाद से कल देर रात तक प्रतिवादी पक्ष की आपसी रजामंदी का दौर चलता रहा और आज सुबह से कचहरी में प्रतिवादी पक्ष की गहमागहमी का माहोल है तथा मिल रही जानकारी के अनुसार इस मामले में अदालत का रुख प्रतिवादी मस्जिद कमिटी कर रही है।
गौरतलब हो कि ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी के सर्वे हेतु अदालत ने हुक्म जारी करते हुवे सर्वे कमीशन बनाया था। इस कमीशन ने कल गहमागहमी के माहोल में कल लगभग 3 घंटे से अधिक समय तक मस्जिद के पश्चिम जानिब स्थित इलाको का सर्वे किया था। इस सर्वे के दरमियान दोनों पक्ष मौके पर मौजूद रहे और वादी पक्ष ने सर्वे के बाद मीडिया से बात करते हुवे आरोप लगाया कि उन्हें मस्जिद के बैरिकेटिंग से अन्दर नही जाने दिया गया, जिसकी जानकारी जिलाधिकारी को दे दिया गया है। साथ ही वादी पक्ष के अधिवक्ताओं ने कहा था कि कल (यानि आज शनिवार) को हम लोग मस्जिद के अन्दर सर्वे हेतु जायेगे।
आपको पल पल की अपडेट देने के लिए हमारी टीम मौके पर मौजूद है। यही नही हमारी टीम कचहरी परिसर में भी उपस्थित है। ताकि आपको इस मामले में पल पल की अपडेट देते रहे। जुड़े रहे हमारे साथ। हमारा प्रयास कि “सच जिंदा रहे” के क्रम में हम आपको दिखाते है “खबर वही, जो हो सही।” देश विदेश के पाठको का हम आभार व्यक्त करते है कि उनका विश्वास हमारे पर कायम है। हमारी टीम के अजीत कुमार, ईदुल अमीन और ए0 जावेद इस समय ज्ञानवापी परिसर के पास मौके पर उपस्थित है। वही मोहम्मद साजिद और शाहीन बनारसी अब से कुछ देर पहले तक कचहरी परिसर में सुबह से मौजूद थी। डेस्क पर स्वयं प्रधान सम्पादक तारिक आज़मी उपस्थित है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…