ए0 जावेद/ मो0 साजिद
वाराणसी: अमन-ओ-सुकून के साथ ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज़-ए-अस्र मुकम्मल हो गई है और नमाज़ी अपने घरो को जा चुके है। इस दरमियान सर्वे टीम भी मुख्य द्वार से बाहर आ गई है। सर्वे टीम के साथ गए वादी पक्ष के अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया है कि हमको मस्जिद के अन्दर नही जाने दिया गया और अब इसका जवाब हम सोमवार को अदालत में देंगे। वही प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ताओं ने मीडिया से बात करने को साफ़ साफ़ मना कर दिया है। मस्जिद पक्ष का कहना है कि मीडिया हमारे बयानों को तोड़ मरोड़ कर पेश करता है।
इस दरमियान थोड़ी अवयवस्था उस समय फ़ैल गई जब कुछ लोगो को अन्य मस्जिद में नमाज़ अदा करने के लिए पुलिस ने कहा। इससे उत्तेजित होकर एक युवक द्वारा “अल्लाह-हो-अकबर” का नारा लगा दिया गया। पुलिस ने नारा लगाने वाले युवक को हिरासत में ले लिया और थाना चौक लेकर गई है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। मस्जिद में नमाज़-ए-अस्र मुकम्मल हो चुकी है। सर्वे टीम निकल कर बाहर आ चुकी है। शहर बनारस अपनी मस्त और अमन-ओ-सुकून की ज़िन्दगी और रफ़्तार जी रहा है।
प्रकरण में आपको पल पल की अपडेट देने के लिए हमारी टीम कल और आज मौके पर डटी हुई थी। आज सुबह से हमारी टीम के मोहम्मद साजिद और शाहीन बनारसी कचहरी परिसर में मुस्तैद रहे ताकि आपको पल पल की जानकारी हासिल हो सके। वही हमारी टीम के ए0 जावेद, ईदुल अमीन और अजीत कुमार ज्ञानवापी परिसर के पास से पल पल की रिपोर्ट दे रहे है। हम आपको दिखाते है “खबर वही, जो हो सही।” जुड़े रहे हमारे साथ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…