Others States

हिमांचल प्रदेश: चंबा जिले के तीन मकानों में लगी भीषण आग, आगजनी से एक बुजुर्ग की जिन्दा जलने से हुई मौत

तौसीफ अहमद

डेस्क। हिमांचल प्रदेश में आधी रात को बड़ी घटना घटित हुई। आधी रात को तीन मकान में आग लग गई। घटना हिमांचल प्रदेश के चंबा जिले का है, जहाँ तीन मकान में आधी रात को भीषण आग लग गई। आग लगने से एक बुजुर्ग की जिन्दा जलने से मौत हो गई। बताते चले कि आग पर काबू पा लिया गया है।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार चंबा जिले की तहसील होली की क्वारसी पंचायत के हिलंग गांव में आधी रात करीब एक बजे आग लगने से तीन मकान जल गए। आगजनी की इस घटना में एक बुजुर्ग की जिंदा जलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग ने देखते ही देखते भयंकर रूप धारण कर लिया।

ग्रामीणों ने बाल्टियां, डिब्बे से पानी और मिट्टी फेंक आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन भयंकर आग के सामने यह नाकाफी साबित हुआ। एडीएम संजय कुमार धीमान ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आंकलन तैयार करने और सहायता राशी देने के लिए टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts