तारिक़ खान
डेस्क। दस बार के विधायक और दो बार के सांसद सपा के कद्दावर नेता आज़म खान आज आखिरकार 27 महीनो बाद जेल से रिहा हो गये। भैंस चोरी से लेकर मुर्गी चोरी और ज़मीन हड़पने जैसे 88 मुकदमो का सामना करने वाले सपा के कद्दावर नेता आज़म खान को सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाना पड़ा तब जाकर आज उनको जेल से रिहाई मुअस्सर हुई।
आज शुक्रवार को सुबह सीतापुर जेल से रिहा हुए आज़म खान को कल सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दिया। आज़म खान को सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए ज़मानत दिया है। हालाँकि आज़म खान को अदालत के सामने नियमित ज़मानत के लिए अर्जी दाखिल करनी है। अंतरिम ज़मानत नियमित ज़मानत तय होने तक जारी रहेगी।
आज़म खान करीब दो साल से ज्यादा वक्त से जेल में बंद थे। उनको इससे पहले 88 मामलो मे ज़मानत मिल चुकी है। इसके बाद आज वह जेल से बाहर आ गये। हालाँकि अखिलेश यादव उन्हें लेने के लिए आज जेल नहीं पहुंचे थे मगर एक ट्वीट के माध्यम से उन्होंने आज़म खान के रिहाई की बधाई देते हुए ख़ुशी ज़ाहिर किया।
अखिलेश यादव ने आज़म खान के ज़मानत पर ट्वीट कर लिखा है कि “एसपी के वरिष्ठ नेता व विधायक माननीय श्री आज़म खान जी के ज़मानत पर रिहा होने पर उनका हार्दिक स्वागत है। ज़मानत के इस फैसले से सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय को नए मानक दिए है। पूरा ऐतबार है कि वो अन्य सभी झूठे मामलों-मुकदमो में बाइज्ज़त बरी होंगे। झूठ के लम्हे होते है सदियाँ नहीं।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…