तारिक खान
डेस्क: भारत से नेपाल जा रही नेपाल की तारा एयरलाइन्स का पैसेंजर प्लेन लापता हो गया है और उसका ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया है। इस फ्लाइट का ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया है। एयरलाइन अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स आ रही हैं। तारा एयर के इस छोटे पैसेंजर प्लेन में कुल 22 सवारियों के है, जिनमें चार भारतीय नागरिक बताए जा रहे हैं।
अभी तक की जानकारी के मुताबिक, दो इंजन वाला Tara Air 9 NAET पोखरा से जोमसोम जा रहा था, तभी रास्ते में इसका कंट्रोलरूम से संपर्क टूट गया। स्टेट टेलीविजन के मुताबिक, इस प्लेन में कुल 22 यात्री थे, जिनमें चार भारतीय, तीन जापानी और बाकी सभी नेपाली नागरिक थे। प्लेन में तीन क्रू मेंबर सवार थे। यह एयरक्राफ्ट स्थानीय समयानुसार सुबह 9:55 बजे पर्यटकों के बीच आकर्षण के केंद्र पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ा था, जोमसोम राजधानी काठमांडू से 80 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में है, लेकिन मुस्तांग के लेते इलाके में पहुंचने के बाद इसका संपर्क टूट गया।
मुस्तांग में जिला पुलिस ऑफिस के डीएसपी राम कुमार दानी ने बताया कि इलाके में हेलीकॉप्टर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नेपाली सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवल ने बताया कि नेपाली सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर लेते, मुस्तांग के लिए निकला है, आशंका है कि यहां यह प्लेन क्रैश हुआ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…