ए0 जावेद
डेस्क: सेक्टर 39 कोतवाली पुलिस ने प्रयागराज से एक 80 साल के बुज़ुर्ग चित्रकार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चित्रकार पर आरोप है कि वह अपनी घरेलु सहायिका से विगत 7 वर्षो से डिजिटल दुष्कर्म करता था। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में कार्रवाई की गई है।
क्या है डिजिटल दुष्कर्म
विदेशों में डिजिटल दुष्कर्म शब्द काफी समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। अब देश के कानून में भी इसका इस्तेमाल किया जाने लगा है। अंग्रेजी शब्द कोश में उंगली, अंगूठा, पैर की अंगुली को भी डिजिट से संबोधित किया जाता है यानी गोपनीय अंगों को उंगली से छेड़ने को डिजिटल दुष्कर्म कहते हैं।
पीडिता ने अपनी शिकायत में आरोपी की वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को मुहैया कराई है। जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद बुजुर्ग को पुलिस ने अदालत में पेश किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 376, 323, 506 और पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…