अनिल कुमार
पटना: सेना में भर्ती के लिए लाई गई नवीनतम अग्निपथ स्कीम के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार चौथे दिन आज शनिवार को भी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में आज बिहार बंद का आह्वाहन हुआ है। जिसके तहत बंद पूरी तरह से प्रभावी दिखाई दे रहा है। बिहार बंद के दौरान पटना जिले के पटना-गया रेलखंड पर तारेगना रेलवे स्टेशन पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जबरदस्त भिड़ंत का समाचार आ रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने जीआरपी थाने पर कब्जा कर लिया और कई गाड़ियों को फूंक दिया है। इस दरमियान उपद्रवियों को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस द्वारा फायरिंग किये जाने की भी खबर आ रही है। उपद्रव के कारण पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मी खुद की सुरक्षा के लिए जीआरपी भवन में छिप गए है। बंद समर्थकों ने जहानाबाद जिले के टेहटा ओपी में जब्त वाहनो में आग लगा दी और वहां जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान पथराव भी किया गया।
जहानाबाद के डीएम और एसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश के जौनपुर और चंदौली में भी आक्रोशित युवाओं ने नॅशनल हाईवे पर जमकर बसों में तोड़फोड़ की है। इसे देखते हुए वहां भारी पुलिस बल की मौके पर तैनाती की गई है। इस बीच, ‘अग्निपथ’ के खिलाफ तेज होते विरोध के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना प्रमुखों के साथ आज मुलाकात की है।
उधर, अग्निपथ योजना पर बढ़ते बवाल को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अहम ऐलान किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा गया है कि CAPFs और असम राइफल्स में होने वाली भर्तियों में अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण दिया जाएगा। साथ ही अधिकतम प्रवेश आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने का निर्णय किया है। अग्निपथ योजना के पहले बैच के लिए यह छूट 5 वर्ष होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…