गोपाल जी
पटना: अग्निवीरो के आक्रोश की अग्निपथ में जलते बिहार में भाजपा नेताओं और भाजपा कार्यालयो को प्रदर्शनकारी अपना निशाना बना रहे है। कही भाजपा नेताओं के घर पर तोड़ फोड़ और पथराव की खबरे आ रही है। इस दरमियान भाजपा अपने सहयोगी दल के ही मुखालिफ अब जा रही है। भाजपा ने जदयू पर ही अब निशाना लगाना शुरू कर दिया है।
उन्होंने कहा कि मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि ये जो कुछ भी हो रहा है वो एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। अगर किसी को इस योजना से दिक्कत है या थी तो उसे पहले अपनी बात अपने विधायकों और सांसदों या फिर जिला अधिकारियों के सामने रखनी चाहिए थी। सीधा सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना किसी समस्या का हल नहीं हो सकता है।
गौरतलब हो कि अग्निपथ योजना को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी। योजना के खिलाफ खास तौर पर बिहार और यूपी के युवाओं में खासा रोष है। बिहार में कई जगहों पर युवाओं ने हिंसक प्रदर्शन भी किया। युवा प्रशासन की मौजूदगी में बीजेपी दफ्तरोंको निशाना बना रहे हैं। बीते तीन दिनों में प्रशासन की जो भूमिका रही है वो कहीं से भी स्वीकार्य नहीं है। प्रशासन हंगामा करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कहीं न कहीं प्रशासन की स्थिति काफी दयनीय रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…